ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan विद्यार्थी मित्रों के नियमितीकरण की मांग: संघ ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान 

पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ, सवाई माधोपुर ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर संविदा रूल्स 2022 में कार्यरत पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों को बिंदु संख्या 20 के तहत नियमित करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष हेमराज दीक्षित ने बताया कि बजट सत्र 2025-26 में उपमुख्यमंत्री द्वारा अनुभव में शिथिलता देते हुए 2 वर्ष की छूट की घोषणा की गई थी। संघ ने मांग की कि शिक्षा विभाग जल्द आदेश जारी कर 23,740 परिवारों का भविष्य उज्ज्वल करे।

ज्ञापन लेने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आश्वस्त किया, “इस बारे में मुझे पूरा पता है। जल्दी ही आपका कार्य कर दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि प्रदेशभर में हजारों विद्यालय सहायक एवं पंचायत शिक्षक लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button