Uttar Pradesh Rampur: DM एवं SP ने यात्रियों को शीतल जल पिलाकर किया उद्घाटन*

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर के तत्वावधान में रोडवेज बस स्टैंड रामपुर पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा द्वारा यात्रियों को शीतल जल पिलाकर किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी ने स्काउट एवं गाइड रामपुर द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता और मानव सेवा की भावना समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती है।




Subscribe to my channel