Jharkhand बांसजोड़ा गोलीकांड में घायल किशुन रवानी ने तोड़ा दम, इलाके में बढ़ी तनाव की स्थिति
लोयाबाद के बांसजोड़ा में गोलीबारी का मामला बना संगीन, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत दो पक्षों की हिंसक झड़प में चली गोली, किशुन रवानी की मौत के बाद पुलिस अलर्ट

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
बांसजोड़ा गोलीकांड पर ग्रामीण एसपी की प्रेसवार्ता, आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी
लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर गुरुवार को धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने लोयाबाद थाना में प्रेसवार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को बांसजोड़ा बस्ती में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया।
गोली लगने से किशुन रवानी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।




Subscribe to my channel