ब्रेकिंग न्यूज़

UTTAR PRADESH नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की कृषक गोष्ठी संपन्न, संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया गया जोर

गोण्डा :नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की कृषक गोष्ठी संपन्न, संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया गया जोर

 

 

गोण्डा/मनकापुर । नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा गुरुवार को विकासखंड छपिया के ग्राम भोपतपुर में खाद एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण, जैव उर्वरकों के उपयोग एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डॉ. रामलखन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय खाली खेतों से मिट्टी का नमूना लेकर जांच कराने का उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण की सिफारिश के अनुसार ही खाद एवं रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने हरी खाद की खेती, धान पौधशाला प्रबंधन तथा फसल अवशेष प्रबंधन की भी जानकारी दी।

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश द्विवेदी ने जल विलेय उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग पर विशेष बल देते हुए कहा कि इनके उपयोग से फसल की गुणवत्ता एवं पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

जिला प्रभारी अनिरुद्ध प्रिय ने कंपनी के उत्पादों जैसे बेंटोनाइट सल्फर, सिटी कंपोस्ट, एनपीके ग्रेड मिक्सचर एवं कृषि रक्षा रसायनों की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के उत्पाद गुणवत्तापूर्ण हैं और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायक हैं।

कार्यक्रम में घनश्याम गुप्ता (गुप्ता खाद भंडार बभनान), अनिल कुमार वर्मा (एग्री जंक्शन भोपतपुर) सहित प्रगतिशील किसान नंदलाल भारती, रामचंद्र वर्मा, सियाराम यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button