ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh परिवार की महिला एवं बच्चों पर पुनः हमला, निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़ 

 वार्ड क्रमांक 11 दीपका निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उदय चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत सौंपकर परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ लगातार हो रही मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकियों के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि पूर्व में भी परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं अभद्रता की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में की गई थी। आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण दिनांक 19 मई 2026 को पुनः आरोपीगण द्वारा घर पहुंचकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। शिकायत में महिलाओं को “टोनही” कहकर अपमानित एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है।
[2:09 PM, 5/21/2026] +91 92000 22228: आवेदन के अनुसार घटना के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार भय एवं मानसिक तनाव में है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार दबाव, भयादोहन एवं झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पारिवारिक संपत्ति एवं पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसमें कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने, बिना सहमति बंटवारा कराने एवं हिस्से की भूमि एवं आय से वंचित करने जैसी बातें शामिल हैं।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों एवं राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हो पा रही है और केवल औपचारिक धाराएं लगाकर मामले को कमजोर किया जाता है। साथ ही काउंटर केस एवं कथित फर्जी एफआईआर के माध्यम से दबाव बनाने का प्रयास भी किया जाता है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button