ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh ठेकेदार समरथ सिंह ने भागवत भंडारे में सहभागी बनकर करवाया गौ भंडारा

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

अमायन – क्षेत्र के ग्राम मेहरा स्थित सिद्ध पीठ मां भगवती श्री दुर्गा माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली,ग्राम मेहरा के मूल निवासी एवं वर्तमान में अहमदाबाद, गुजरात में कार्यरत प्रतिष्ठित व्यवसायियों और ठेकेदारों ने संयुक्त रूप से संत भंडारा करवाया। इसी भंडारे में सहयोग देने वाले समरथ सिंह उर्फ पिंकू ठेकेदार ने धर्म के साथ गौ सेवा का भी संकल्प लिया।उन्होंने लहार नगर में प्रतिदिन चलने वाले गौ भंडारे के लिए भी, स्वैच्छिक सहयोग राशि प्रदान की। इस राशि से सड़कों पर विचरण करती भूखी गायों के लिए आटा मिश्रित भूसा डलवाकर गौ भंडारा कराया गया।इस अवसर पर समरथ सिंह ने कहा, “भागवत भंडारा निश्चय ही पुण्य का कार्य है, परंतु उससे भी बड़ा पुण्य है सर्व देवमयी भूखी गौमाता को भोजन कराना। गौमाता को अर्पित किया गया गौ ग्रास साक्षात देवता ग्रहण करते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।”

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button