ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh रामपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित राजीव गांधी जी की 36वीं पुण्यतिथि 21 मई को रामपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘शहादत दिवस’ के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई ग़ई ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश 

इस बार पुण्यतिथि का मुख्य कार्यक्रम रामपुर स्थित सजय कपूर के आबास निकट गाधी समाधि के निकट आयोजित किया गया। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने याद किया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रहने की अपील की।
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी का योगदान अतुलनीय: संजय कपूर
पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने विस्तृत बयान में कहा, “स्वर्गीय पंडित राजीव गांधी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। भारत में कंप्यूटर क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और टेलीकॉम क्षेत्र में जो आज हम तरक्की देख रहे हैं, उसकी मजबूत नींव राजीव जी ने ही रखी थी। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर देश के भविष्य को तय करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके दिखाए रास्ते पर चलने और देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हैं।”
राजीव जी का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा: निक्कू पंडित
जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “पंडित राजीव गांधी जी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाया। उन्होंने देश की शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन ताकतों के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणापुंज है। रामपुर जिला कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
अमन-चैन और भाईचारे के प्रतीक थे पूर्व प्रधानमंत्री: बाकर अली खान
शहर कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष बाकर अली खान ने कहा, “राजीव गांधी जी ने हमेशा देश में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की राजनीति को बढ़ावा दिया। आज जब देश को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं, तब राजीव जी के विचार और प्रासंगिक हो जाते हैं। रामपुर शहर कांग्रेस कमेटी आगामी 20 मई को उन्हें खिराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश कि गई ।”
गुरुवार सुबह 11 बजे संजय कपूर के आवास गांधी समाधि पर जुटें
शहर और जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि पुण्यतिथि का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार सुबह ठीक 11:00 बजे यहाँ स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजय कपूर मौजूद रहें । साथ ही कार्यक्रम में साहिर रज़ा खान, नोमान मुमताज़ खान, मोहम्मद ज़की, राजेश कुमार लोधी, शकील मंसूरी, भूरा खान, इमरान पाशा, कल्लू लोधी, आकाश लोधी, खालिद पाशा, नीरज लोधी, इम्तियाज़, ज़मीर खान और शहज़ाद खान एडवोकेट आदि नेताओं को प्रमुख से रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button