ब्रेकिंग न्यूज़

Madhy Pradesh जावद नगर में गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई तथा नालियों की सफाई को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश

नीमच जिले के जावद, मै आज दिनांक 21 मई 2026
नगर मंडलम कांग्रेस कमेटी जावद एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में पिछले लगभग 15 दिनों से गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई तथा नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के विरोध में नगर परिषद जावद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने नगरवासियों की गंभीर समस्या को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे नगर की नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए, गंदे एवं बदबूदार पानी की सप्लाई की जांच की जाए तथा नगरवासियों को शीघ्र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही तीन दिवस के भीतर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जगजीवन जी की अनुपस्थिति में नगर परिषद जावद के बाबू श्री अनिल संगीतला को आवेदन सौंपा गया। उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर व मंडलम कांग्रेस कमेटी जावद एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद का घेराव कर आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।
इस दौरान वरिष्ठ नेता सतीश नगला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावद महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बना), नगर अध्यक्ष शौकीन पटेल, मंडलम अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ग्वाला, पार्षद पुराण चंदेल, पूर्व पार्षद कमलेश पंचोली, पवन संघवी, शहादत, रामप्रकाश अलग, राजेंद्र ईरान, गोविंद जी राठौड़, गुणवंत राठौड़, युवराज झरिया, सेवादल प्रभारी जावद पंकज ईरान, धर्मवीर भाभी, महेश धाकड़, शैलेंद्र सिंह, सुधीर सेन, सौरभ बोहरा, परशुराम रावत, जानकीलाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे जावद से मेहमूद हुसैन की विशेष खबर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button