ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh थाना सैफनी- छीनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड मे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 01 तमंचा नाजायज, खोखा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल व छिने गये कुण्डल बरामद ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश 

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 18.04.2026 को वादी की तहरीरी सूचना बाबत दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पीछे मोटर साईकिल पर बैठी वादी की मोसी के कुन्डल को छपट्टा मार कर छीन ले जाने के संबंध में थाना सैफनी पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा- 304 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
घटना का अनावरणः-
पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री अनुराग सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 21.05.2026 को थाना सैफनी पुलिस को ग्राम धुरियाई तिराहे पर चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर बड़ागांव की ओर से आते एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटर साईकिल ग्राम धुरियाई तिराहे से ग्राम रवाना की ओर जाने वाले खेतों के कच्चे रास्ते की ओर हड़बड़ाहट में मोड़ दी । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा इस व्यक्ति को टोका/रुकने को कहा गया तो नहीं रूका । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर ग्राम रवाना के जंगलों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर हड़बड़ाहट में मोटर साईकिल सहित गिर गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर किया, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त टांग में घुटने से नीचे गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद रजत उर्फ बच्चा पुत्र मुसब्बर निवासी मुडिया पिस्तौर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया उसके कब्जे से एक अदद तमंचा देशी 315 बोर, तमंचे की नाल मे फंसा खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, मोबाइल फोन तथा जेब से पीली धातू के 02 अदद कुण्डल बरामद हुए । अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।
पूछताछ-
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने ये कुण्डल अपने साथी के साथ मिलकर सैफनी से दनियापुर जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक महिला से झपट्टा मारकर छीने थे । अभियुक्त ने जनपद बिजनौर में मण्डावर रोड पर एक महिला से चैन छीनने सहित अन्य जनपदों में भी घटना कारित करना स्वीकार किया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
मोहम्मद रजत उर्फ बच्चा पुत्र मुसब्बर निवासी मुडिया पिस्तौर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड ।
बरामदगी-
02 अदद कुण्डल पीली धातु
एक अदद तमंचा 315 बोर
01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
एक अदद मोटर साइकिल ।
एक मोबाइल फोन ।
कुल 600 रूपये ।

कार्यवाही-
छीने गये कुण्डल की बरामदगी के संबंध में थाना सैफनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 74/2026 धारा- 304 बी0एन0एस0 में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी तथा मुठभेड के संबंध में धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
अभियुक्त रजत उर्फ बच्चा का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 74/2026 धारा 304/317(2) बीएनएस थाना सैफनी ।
2. मु0अ0सं0 96/2026 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सैफनी ।
3. मु0अ0सं0 121/17 धारा 147/148/149/333/323/353 भादवि व 7 CRLA अधि0 थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
4. मु0अ0सं0 122/17 धारा 323/506 भादवि थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
5. मु0अ0सं0 47/20 धारा 307/323/504/506/34 भादवि थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
6. मु0अ0सं0 425/21 धारा 323/504/324 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
7. मु0अ0सं0 61/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड ।
8. 358/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बिजनौर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. अजय कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक सैफनी
2. उ0नि0 श्री अमित कुमार
3. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार शर्मा
4. उ0नि0 श्री मनोज कुमार
5. का0 1820 विकास कुमार
6. का0 1297 राहुल कुमार
7. का0 484 अवनीश कुमार

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button