ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का बोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 उपखंड मुख्यालय बौंली के तहसील क्षेत्र घाटा नैनवाड़ी में आयोजित 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को यज्ञ स्थल पहुंचीं।

उपमुख्यमंत्री जयपुर से स्थल मार्ग द्वारा चलकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे से होते हुए बौंली पहुंचीं। बौंली में 8 लेन के पास भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल, ओमप्रकाश डागोरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर दुपट्टा पहनाया।

बौंली से उपमुख्यमंत्री सीधे मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के घाटा नैनवाड़ी स्थित देवधाम पहुंचीं और देवनारायण महायज्ञ में शिरकत की। उन्होंने यज्ञ के प्रथम दिवस आयोजित कलश यात्रा में भी भाग लिया।

महामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह महायज्ञ सात दिन तक चलेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button