ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से दीपका से दर्री की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय यादव (26 वर्ष) निवासी अयोध्यापुरी दर्री और संदीप साहू (21 वर्ष) निवासी जेलगांव चौक, दर्री के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button