Madhya Pradesh जीवन की खुशियों का दिन बना मंगलवार जनसुनवाई में कलेक्टर ने दो आवेदकों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति के आदेश
कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवेदनों का कराया निराकरण गरीबी हालत में महिला मन्नी को मिला संबल, एक घंटे के भीतर बनवाया गरीबी रेखा का राशन कार्ड

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल की जिला स्तरीय जनसुनवाई आवेदकों के लिए सहारा बन रही है। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री जैसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि विभिन्न अनुभागों के एसडीएम वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
जनसुनवाई के दौरान आवेदक अजित कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय दीनदयाल कुशवाहा, माध्यमिक शिक्षक की वर्ष 2021 में शासकीय सेवा के दौरान दुःखद मृत्यु हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निराकरण कराया और मंगलवार की जनसुनवाई में नियुक्ति आदेश सौंपे।
इसी प्रकार आवेदक सार्थक असाटी को भी उनके पिता स्वर्गीय सुरेश कुमार असाटी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकासखंड बक्सवाहा के निधन उपरांत सहायक ग्रेड-3 के पद पर जिला आपूर्ति कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने दिवंगत शासकीय सेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले आवेदकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन लेकर पहुंची मन्नी निवासी गोरगांए की समस्या का भी त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मात्र एक घंटे के भीतर उनका गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाकर सौंप दिया, जिससे महिला को बड़ी राहत मिली।




Subscribe to my channel