ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास के तहत कार्यवाही, भेजे गए जेल

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा थाना दीपका पुलिस ने कोयला गिराने की पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं के तहत कारवाई की है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 में धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना 22 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। प्रार्थी राहुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी चन्दन सिंह और राहुल सिंह अपने आन्य साथियों के साथ कार से पहुंचे और उसे गिराकर लाठी- डंडों से बेरहमी से मारपीट की। आसपास लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर रिपो्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्दन सिंह (25 वष) राहुल सिंह (24 वर्ष)दोनों निवासी मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार), हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिेक रिमांड पर भेज दिया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button