ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh आप सभी सामाजिक बंधुओं-भगिनियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों को सूचित करते हुए

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
अत्यंत हर्ष हो रहा है कि बस्तर की रक्षिका, सदियों से दुर्गम बस्तर की यात्रा में हर भक्त की रक्षा करने वाली, तेली कुल गौरव, आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता की प्रतीक मां तेलीन सती दाई का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने हेतु “प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव” का भव्य आयोजन दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड, केशकाल (कोंडागांव) में आयोजित किया जा रहा है।
माता तेलीन सत्ती के पावन आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइए, धर्म, संस्कृति और समाज की इस भव्य बेला के साक्षी बनें एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
🚩🙏 जय तेलीन सत्ती माता 🙏🚩
डॉ नीरेंद्र साहू
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ




Subscribe to my channel