ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh निजी विद्यालयों द्वारा कक्षा प्रोन्नति पर अवैध एडमिशन फीस वसूली, मनमानी फीस वृद्धि व किताबों में मनमानी के विरोध में ज्ञापन एवं पदयात्रा की सूचना

महोदय, अनवर अली नगर व तहसील अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, स्वार आपको सूचित करना चाहता है कि स्वार तहसील के निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है:

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

1. अवैध एडमिशन फीस: एक कक्षा से दूसरी कक्षा में भेजने पर ₹2000 से ₹7000 तक एडमिशन/री-एडमिशन फीस वसूली जा रही है। यह शासनादेश का उल्लंघन है।
2. मनमानी फीस वृद्धि: ट्यूशन फीस व वार्षिक शुल्क में 30% से 50% तक की वृद्धि की गई है।
3. किताबों में लूट: हर साल कोर्स व प्रकाशक बदलकर NCERT की जगह महंगी निजी किताबें चलाई जा रही हैं। अभिभावकों को स्कूल द्वारा तय दुकान से ही किताब-कॉपी, यूनिफॉर्म खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।

हमारी मांगें:
1. कक्षा प्रोन्नति पर ली गई अवैध एडमिशन फीस सम्मान सहित तुरंत वापस कराई जाए
2. मनमानी फीस वृद्धि वापस लेकर 2018 शुल्क अधिनियम लागू कराया जाए
3. NCERT की किताबें अनिवार्य की जाएं व 3 साल तक कोर्स न बदला जाए
4. दोषी विद्यालयों पर जुर्माना व मान्यता रद्द की कार्रवाई हो
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लैं जिससे की गरीब मजदूर जनता के बच्चे भी अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें महोदय की महान कृपा होगी ‌‌।।
इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप अग्रवाल सोनी जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा जी युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली उपाध्यक्ष आजेंद्र राठौड़ हाशिम शान फुरकान अली अली रेहान अली गुड्डू हाफिज जी फराज मेंबर मतलब भाई गगन सचदेवा उमर भाई शकील सलमानी इरफान भाई यासीन भाई महबूब भाई इकराम भाई सब्बू अंसारी अतीक अंसारी दानिश अंसारी समस्त पदाधिकारी सम्मानित जनता आदि मौजूद रहे ‌।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button