Uttar Pradesh News श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 09.06.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी, रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की । परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।





Subscribe to my channel