ब्रेकिंग न्यूज़

सोनामगर के मुख्य मार्ग किनारे खेतो में किसानों ने लगाई आग, सड़क तक फैला धुआं बड़ी दुर्घटना का दे रहा संकेत

 

 

धमतरी

नगरी ब्लाक के ग्राम सोनामगर  में मंगलवार शाम सड़क किनारे स्थित खेतों में किसानों द्वारा आग लगाए जाने से पूरा क्षेत्र धुएं की चादर में ढक गया। खेतों से उठता घना धुआं मुख्य सड़क तक पहुंच गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय खेतों में आग लगाए जाने के बाद तेज धुआं आसपास फैलने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हुई और आवागमन में दिक्कतें आने लगीं। कई वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। धुएं के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा किसानों को फसल अवशेषों के सुरक्षित एवं वैकल्पिक निपटान के प्रति जागरूक किया जाए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button