ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तेन्दुआ, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला खतरा
ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तेन्दुआ, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला खतरा
गोण्डा,मनकापुर। नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव में तेन्दुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर तेन्दुए को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अभियान संचालित किया तथा तेन्दुए को बिना किसी नुकसान के काबू में कर लिया। तेन्दुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराने या अफवाह फैलाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अभियान के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनुराग प्रियदर्शी, अभिषेक वर्मा (प्रवर्तन दल गोण्डा), वन क्षेत्रा अधिकारी टिकरी रेंजर अभिषेक सिंह वनरक्षक योगेश मिश्रा, जितेन्द्र पाण्डेय, अजय प्रताप, रामकेश, कमल सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र रहे और अभियान में सहयोग किया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेन्दुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है तथा वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सूचना मिलने से किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सका।


Subscribe to my channel