Madhya Pradesh शिकारी कुत्तों के हमले से घायल हिरण की मौत, जीव प्रेमियों के प्रयास निष्फल
वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम, विधिवत किया अंतिम संस्कार

रिपोर्टर संतोष सिंह चौहान
लहार – नगर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित खेतों में भटककर आए एक वन्य जीव हिरण पर दर्जनों शिकारी कुत्तों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण तड़पने लगा।स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता केशव सिंह दददु,ने जब घायल अवस्था में हिरण को तड़पते देखा तो तत्काल गौरक्षक संतोष चौहान को उनके घर जाकर सूचना दी। सूचना मिलते ही संतोष चौहान मौके पर पहुंचे एवं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।लहार थाना प्रभारी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में पुलिस स्टाफ एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
हिरण की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। जीव प्रेमियों एवं वन विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया।
मृत हिरण के शव को वन विभाग की टीम द्वारा पशु चिकित्सालय लाया गया, जहाँ नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न की गई। पोस्टमार्टम के उपरांत वन विभाग की टीम द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्यवाही की सराहना की, साथ ही आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण की मांग उठाई।



Subscribe to my channel