ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh अतिथि शिक्षकों ने नए आवेदकों का पंजीयन आदेश निरस्त कराने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर इंद्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मण्डला। प्रदेश व्यापी आवाहन पर मण्डला के अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष समाजसेवी पी.डी.खैरवार ने बताया है कि लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जारी पत्र में नए आवेदकों के पंजीयन के लिए भी जिक्र किया गया है, जो कार्यानुभवी अतिथि शिक्षकों के लिए अहितकारी है।

मुख्य मांगें:

– पूर्व में पंजीकृत अतिथि शिक्षकों से पुनः पंजीयन न कराकर आवश्यकता अनुसार सिर्फ योग्यता बढ़वाई जाए
– नए आवेदकों का पंजीयन नहीं कराया जाए
– पूर्व से ही पंजीकृत परंतु काम से बाहर हुए अनुभवी अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए

अतिथि शिक्षकों की अपील:

अतिथि शिक्षकों से अपील की गई है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इन आदेशों का अपने अपने स्तर पर विरोध दर्ज किया जाए, जिससे कि आदेशों को वापस लेने सरकार विवश हो सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button