ब्रेकिंग न्यूज़

कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन अंधेरे में डूबा, महीनों से बंद पड़ी हाई मास्क लाइटें, यात्रियों में नाराजगी.

धनबाद : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप नगर निगम द्वारा लगाई गई हाई मास्क लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हुई हैं। लाइटों के खराब रहने से स्टेशन क्षेत्र और आसपास की सड़कें शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को रात के समय काफी दिक्कत होती है। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अंधेरे के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्टेशन के आसपास पर्याप्त रोशनी नहीं रहने से दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र को रोशन रखने के उद्देश्य से हाई मास्क लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन लंबे समय से इनके बंद रहने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। अंधेरे के कारण शाम के बाद लोगों की आवाजाही भी कम हो जाती है।

क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द खराब पड़ी हाई मास्क लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि स्टेशन क्षेत्र में फिर से रोशनी बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र को अंधेरे से कब निजात मिलती है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button