ब्रेकिंग न्यूज़
कटनी के चार गाँव बनेंगे ‘नए वृंदावन’, विकास की नई इबारत लिखेगी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना

इंडियन क्राइम न्यूज़ (रिपोर्टर शिवचरण यादव)संपर्क सूत्र 6351573064
कटनी के चार गाँव बनेंगे ‘नए वृंदावन’, विकास की नई इबारत लिखेगी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना
कृषि, पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव
कुपोषण मुक्त, स्वच्छ और कार्बन न्यूट्रल ग्रामों के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम
कटनी – अब कटनी जिले के गांव केवल खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आत्मनिर्भरता, आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के नए मॉडल के रूप में पहचान बनाएंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत जिले के चार गांवों का चयन किया गया है, जहां विकास की ऐसी तस्वीर तैयार होगी, जो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकती है।

योजना के तहत विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ग्राम बरनमहगवां, मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का ग्राम जरवाही, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र का ग्राम बहोरीबंद तथा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र का ग्राम दशरमन “वृंदावन ग्राम” के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन गांवों को आधुनिक सुविधाओं, उन्नत कृषि, पशुधन विकास, स्वच्छता, सौर ऊर्जा और पर्यावरणीय संतुलन के समन्वय से एक नई पहचान दी जाएगी।
इन ग्रामों के चयन को जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां पर्याप्त पशुधन हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से मजबूत बनाया जा सके।
बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का मॉडल*
ग्राम बरनमहगवां में वर्ष 2030 तक कुपोषण शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां 560 महिलाओं को “लखपति किसान” बनाने की योजना तैयार की गई है। गांव में शत-प्रतिशत स्वच्छ पेयजल, बिजली और गौशाला आधारित पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और परिवारों की आय में सुधार होगा।

Subscribe to my channel