बी डी वर्मा ने आंवला विधानसभा से ठोकी दावेदारी: समाजवादी पार्टी से आगामी चुनाव 2027 के लिए पेश की दावेदारी
आंवला में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता बी डी वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आंवला विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने आज यह घोषणा की।
पिछले कई वर्षों से 35 से 40 वर्ष से जनता के बीच रहा हूं और उनका समर्थन मेरे साथ है
अपनी दावेदारी पेश करते हुए वर्मा ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें आंवला विधानसभा क्षेत्र से टिकट देती है, तो वह संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। वर्मा ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में विकास और सामाजिक न्याय की सच्ची आवाज है।
बी डी वर्मा ने आगे कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें आंवला विधानसभा से मौका देता है, तो वह क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का कार्य करेंगे।
वह 2001 से 2006 तक उनकी पत्नी मझगबां ब्लॉक प्रमुख रही और उन्होंने हर गांव में विकास कार्य कराया उनसे जनता बहुत खुश है और उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं यही उनकी प्रार्थमिकता है
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनकी दावेदारी का जोरदार समर्थन किया।

Subscribe to my channel