बीसीसीएल एरिया-3 में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़

👉केलुडीह में अवैध कोयले पर CISF का बुलडोजर, भारी मात्रा में कोयला जब्त
👉हायर्ड पैच इलाके में छापेमारी, दो बाइक समेत अवैध कोयला बरामद
👉गुप्त सूचना पर CISF का एक्शन, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
धनबाद : बीसीसीएल एरिया-3 के केलुडीह स्थित हायर्ड पैच इलाके में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला भंडारण का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके से दो बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध कारोबार में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला जमा किए जाने और उसकी सप्लाई किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद सीआईएसएफ ने रणनीति बनाकर छापेमारी की और अवैध भंडारण का पर्दाफाश किया।
फिलहाल सीआईएसएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Subscribe to my channel