ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 बदमाश दबोचे

👉झरिया में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, चार अपराधी गिरफ्तार

👉तीन पिस्टल, कट्टा और चोरी की बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

👉SSP के निर्देश पर धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद

धनबाद पुलिस ने अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झरिया थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां तथा चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे।

इस मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर आरएसपी कॉलेज के समीप छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पास के एक घर में छापा मारा। वहां से एक अन्य युवक को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस और चोरी की दो बाइक बरामद की।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button