उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भरथना में युवक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने पुत्रवधू व ससुराल पक्ष पर लगाया बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

भरथना में युवक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने पुत्रवधू व ससुराल पक्ष पर लगाया बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

भरथना

एक वृद्ध महिला ने अपने बेटे के तीन दिन से लापता होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बाजपेई नगर निवासी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय रामशंकर ने थाना कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पुत्र विनय करीब तीन दिनों से गायब है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू प्रियंका और उसके मायके पक्ष के लोगों पर विनय को बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 प्रताड़ित परिवार

शिकायत के अनुसार विनय की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व प्रियंका से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। मीरा देवी का कहना है कि हाल के दिनों में पुत्रवधू और उसके रिश्तेदार विनय पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का झूठा आरोप लगा रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई।

पीड़िता ने पुलिस से बेटे की तलाश कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button