उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

स्व-जनगणना अभियान में जुटा प्रेस क्लब भरथना, पदाधिकारियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

स्व-जनगणना अभियान में जुटा प्रेस क्लब भरथना, पदाधिकारियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

नगर पालिका के पदाधिकारी के साथ मीटिंग करते हुए

प्रेस क्लब भरथना के पदाधिकारियों ने स्व-जनगणना अभियान के पहले चरण के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराया। यह प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी।
लेखपाल विपिन कुमार ने बताया कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की।

नगर पालिका के पदाधिकारी एवं प्रेस क्लब के अधिकारी पंजीकरण करते हुए

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में महेश सिंह कुशवाह, अमित कुमार रौली, इशरत अब्बासी, जगपाल सिंह कुशवाह, विष्णु राठौर, अतुल पोरवाल, ललित जादौन, संतोष गोस्वामी, शिवम् गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, मनीष गुप्ता, सागर कुमार पोरवाल सहित कई सदस्य और नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button