*वाराणसी सिंधोरा थाने में लगी फरियादियों की भीड़, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने सुनीं समस्याएं… कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण*
वाराणसी समाधान दिवस एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सिंधोरा थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।*
*वाराणसी सिंधोरा थाने में लगी फरियादियों की भीड़, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने सुनीं समस्याएं… कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण*
*वाराणसी।* कमिश्नरेट के गोमती जोन अंतर्गत सिंधौरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित *समाधान दिवस (जनसुनवाई) में एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।*उन्होंने एक-एक शिकायत का गंभीरता से अवलोकन किया और पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। *जनसुनवाई के दौरान कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई* गई।एडीसीपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। खासतौर पर भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण से लोगों ने राहत महसूस की।
Subscribe to my channel