डेंजर जोन घोषित तेतुलमुडी बस्ती में प्रशासन की एंट्री, 30 दिनों तक चलेगा सर्वे

👉आग और भू-धंसान के खतरे के बीच तेतुलमुडी में पुनर्वास की तैयारी शुरू
👉सिजुआ क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर प्रशासन अलर्ट, बस्तीवासियों का सर्वे आरंभ
👉तेतुलमुडी बस्ती में रैयतों की जमीन और मकानों का होगा पूरा रिकॉर्ड तैयार
कतरास: बीसीसीएल द्वारा तेतुलमुडी बस्ती को डेंजर जोन घोषित किए जाने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सिजुआ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भूमिगत आग और भू-धंसान की घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त सर्वे टीम तेतुलमुडी बस्ती पहुंची।
सर्वे टीम ने बस्ती में रह रहे रैयतों की भूमि, मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की। इस दौरान स्थानीय रैयतों का फोटो भी लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह सर्वे संभावित पुनर्वास योजना और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लगातार 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रभावित परिवारों, जमीन की स्थिति और मकानों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में पुनर्वास और सुरक्षा संबंधी कदम उठाने में सहूलियत हो।
इधर, क्षेत्र में बढ़ते आग और भू-धंसान के खतरे को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई परिवारों ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस पहल की मांग की है। वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



Subscribe to my channel