बच्चों को खेल के साथ सिलाई-कढ़ाई व कला की भी दी जा रही शिक्षा
बच्चों को खेल के साथ सिलाई-कढ़ाई व कला की भी दी जा रही शिक्षा

गोण्डा, मनकापुर।क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं विभिन्न कलाओं का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों को सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग, मूर्ति डिजाइनिंग तथा महापुरुषों के चित्र बनाने की शिक्षा देकर आत्मनिर्भर और रचनात्मक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताते चलें कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने हाथों से सुंदर पेंटिंग, मूर्तियां और महापुरुषों के आकर्षक चित्र तैयार कर रहे हैं। वहीं सिलाई-कढ़ाई की शिक्षा के माध्यम से बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ जायसवाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके निर्देशन में विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ कला एवं खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।
कला अनुदेशक पूजा मनमोहिनी बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ सिलाई, कढ़ाई, मूर्ति कला, पेंटिंग डिजाइनिंग सहित विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दे रही हैं। बच्चे भी पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।
विद्यालय की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Subscribe to my channel