ब्रेकिंग न्यूज़

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: 23 से 27 मई तक लगातार प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

👉5 दिन तक प्रभावित रहेंगे बैंकिंग कामकाज, SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल

👉SBI यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान, ग्राहकों को पहले से निपटाने होंगे जरूरी काम

👉चौथा शनिवार, हड़ताल और बकरीद की छुट्टी से बैंक सेवाओं पर असर

👉कर्मचारियों की 16 मांगों को लेकर आंदोलन तेज, SBI फेडरेशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

रांची : देशभर के State Bank of India ग्राहकों के लिए अहम खबर है। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण मई के अंतिम सप्ताह में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकद निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर लें।

जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया एसबीआई फेडरेशन ने 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का आरोप है कि बैंक प्रबंधन लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। फेडरेशन के महासचिव एल. चंद्रशेखर ने कहा कि कई दौर की बातचीत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

फेडरेशन ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और कार्यस्थल की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन जरूरी हो गया है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में सुधार और फंड मैनेजर बदलने की सुविधा

मैसेंजर और सशस्त्र गार्ड की नई भर्ती

कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नियमित बहाली

वेतन विसंगति और स्पेशल पे से जुड़े मुद्दों का समाधान

स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग

बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना

HRMS सिस्टम की खामियों को दूर करना

क्रॉस सेलिंग के नाम पर कथित मिस-सेलिंग पर रोक

ऐसे प्रभावित रहेगा बैंकिंग कामकाज

23 मई – चौथा शनिवार

24 मई – रविवार अवकाश

25 मई – राष्ट्रव्यापी हड़ताल

26 मई – राष्ट्रव्यापी हड़ताल

27 मई – बकरीद अवकाश

लगातार अवकाश और हड़ताल के कारण शाखाओं में नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य ऑफलाइन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button