उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

दरभंगा ने किया जमीन पर कब्जाजमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

इटावा

थाना भरथना क्षेत्र के बाजपेई नगर निवासी देवेश कुमार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर जमीन पर अवैध कब्जा और धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार ग्राम कुंअरा स्थित उसकी जमीन पर प्लाटिंग को लेकर कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से समझौता हुआ था, लेकिन बाद में विनोद कुमार नामक व्यक्ति जबरन साइट पर पहुंचकर मनमानी करने लगा। आरोप है कि बिना सहमति के जमीन की डील की जा रही है और हिस्सेदारी की रकम भी नहीं दी जा रही।

देवेश कुमार ने आरोप लगाया कि साइट पर राजेश यादव नामक व्यक्ति को बैठाकर कब्जा कराया गया है, जो गाली-गलौज और मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से मारने और घर से उठा लेने की धमकी भी दी जा रही है।

पीड़ित ने पुलिस से जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button