ब्रेकिंग न्यूज़

तेतुलमारी में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 22 टन कोयला जब्त

👉वेस्ट मोदीडीह में संयुक्त छापेमारी, अवैध मुहानों की भराई

👉स्थानीय विरोध के बाद प्रशासन सख्त, अवैध खनन पर कार्रवाई

👉BCCL-CISF की कार्रवाई में 22 टन कोयला जब्त, कई मुहाने बंद

धनबाद: तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह इलाके में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 22 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई BCCL, CISF और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर की गई, जिसमें कई अवैध खनन मुहानों को भरकर बंद कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध खनन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने एरिया-4 के जीएम सुधाकर प्रसाद के कार्यालय का घेराव कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। लगातार मिल रही शिकायतों और स्थानीय दबाव के बाद प्रशासन हरकत में आया और यह अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा। हालांकि, क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर पहले कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लगातार सख्ती बरती गई, तो अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button