ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी पुलिस की सख्ती: गांजा तस्करी पर नकेल, वायरल वीडियो की DSP स्तर पर जांच शुरू

 

 

धमतरी,  जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। विशेषकर गांजा तस्करी पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी बीच बोरई क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए DSP स्तर के राजपत्रित अधिकारी से जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बोरई थाना क्षेत्र में उड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने नाके पर वाहन नहीं रोका और तेज गति से आगे बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा किया गया और बाजार क्षेत्र में वाहन को रुकवाया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन रुकवाने के बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी घटनाक्रम का आंशिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसे पुलिस ने अधूरा और भ्रामक बताया है।

🔎 जांच जारी, होगी वैधानिक कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📢 आमजन से अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों और मीडिया कर्मियों से अपील की है कि अधूरी या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button