ब्रेकिंग न्यूज़

महिला विधेयक पर समर्थन न देने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

👉महिला अधिकारों के मुद्दे पर कतरास में गरजा महिला मोर्चा, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

👉महिला विधेयक को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर, कांग्रेस पर लगाया उदासीनता का आरोप

👉कतरास थाना चौक पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

धनबाद/कतरास:

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार, 30 अप्रैल को सायं 6 बजे कतरास के थाना चौक पंचगढ़ी में महिला विधेयक बिल को कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन न करना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीन रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं जानकी देवी ने कहा कि जब तक महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ इस प्रकार का राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, तब तक भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

इस मौके पर कंचन चौरसिया, उषा पटवा, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, मुकेश झा, चंचला देवी, लक्ष्मी देवी, राधा देवी, आशा देवी, जयमाला देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी कुमारी, रंजू देवी, मंजू देवी, जामवंती देवी, दुलवा देवी, बसंती देवी, प्रमिला देवी, सोना देवी, लख्खी देवी, सुनीता देवी, पारो देवी, रिया देवी, कालो देवी, गुड्डू यादव, सत्य प्रकाश, कौशल्या देवी, गीता देवी, कपिल, राजेश, चीकू, आजाद कुमार, शनिचर कुमार, गुज्जू कुमार, भोला कुमार, शिवालय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button