ब्रेकिंग न्यूज़
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बोराई जंगल में भीषण आग, वन विभाग नदारद
घंटों धधकता रहा जंगल, वन्यजीवों पर मंडराया खतरा – स्थानीय लोगों में आक्रोश

धमतरी जिला के अंतर्गत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व बोराई जंगल में गुरुवार को भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आग कई घंटों तक धधकती रही, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वन विभाग का एक भी कर्मचारी मौके पर आग बुझाने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

Subscribe to my channel