ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी की बेटी कुशुमलता बिप्रे ने 12वीं कॉमर्स में 97.40% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

धमतरी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले की होनहार छात्रा कुशुमलता बिप्रे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से गौरव ग्राम कंडेल सहित पूरे धमतरी जिले में हर्ष का माहौल है।

कुशुमलता बिप्रे मूल रूप से छुरा की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वे कंडेल में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच रहकर उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

कुशुमलता के पिता संतोष बिप्रे छुरा दुर्ला सोसायटी में बिक्री का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता पावन गंगा बिप्रे गृहणी हैं। पारिवारिक सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

जानकारी के अनुसार, कुशुमलता का जन्म 15 मार्च 2008 को कंडेल स्थित उनके नाना के घर पर हुआ था। उनके नाना वर्ष 2013 में देवभोग थाना से सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। नाना के संरक्षण में रहकर कुशुमलता ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और शानदार परिणाम हासिल किया।

कुशुमलता की इस उपलब्धि पर उनके परिजन, शिक्षक और क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button