ब्रेकिंग न्यूज़

बाघमारा की बेटी साक्षी लाला बनी इसरो की युवा वैज्ञानिक, विधायक ने घर पहुंचकर किया सम्मान

👉साक्षी लाला की सफलता पर गर्व, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सम्मानित

👉मेहनत और प्रतिभा से इसरो तक पहुंची साक्षी, क्षेत्र में खुशी की लहर

👉बाघमारा की साक्षी बनी युवा वैज्ञानिक, घर पर हुआ सम्मान समारोह

कतरास (धनबाद): मधुबन थाना क्षेत्र की होनहार बेटी साक्षी लाला को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित होने पर सोमवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उनके आवास लालाबाड़ी पहुंचकर सम्मानित किया।

नावागढ़ लालाबाड़ी निवासी विक्रम लाला की पुत्री साक्षी ने पूरे झारखंड से इसरो में युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बाघमारा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने साक्षी को शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि साक्षी की मेहनत, लगन और प्रतिभा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र के अन्य युवा भी साक्षी से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों और अपने क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करें।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धीरेन लाला, नीरज लाला सहित परिवार के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button