छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम कल दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा माननीय छत्तीसगढ़ मंत्री द्वारा की जाएगी। लाखों छात्र-छात्राओं को लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार था, जो अब समाप्त होने जा रहा है।
परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने अंक आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड ने इसके लिए कई आधिकारिक एवं भरोसेमंद वेबसाइट्स उपलब्ध कराई हैं, जहां छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम:
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.cg.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
इसके अलावा प्रमुख समाचार पोर्टल्स पर भी परिणाम उपलब्ध रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
https://timesofindia.indiatimes.com
www.tv9hindi.com
https://education.indianexpress.com
www.jagranjosh.com
www.ndtv.in
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम देखते समय अपना रोल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए अगली कक्षाओं या करियर विकल्पों की तैयारी में जुट जाएंगे।