उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

एकादशी पर मोतीगंज में शरबत वितरण, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत

एकादशी पर मोतीगंज में शरबत वितरण, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राह 

भरथना

मोहल्ला मोतीगंज में एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु एक सराहनीय पहल की गई। दोपहर लगभग 2:00 बजे मोहल्ले के पवन स्वीट हाउस की दुकान पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हमारे परम मित्र संदीप मिश्रा जी शरबत बताते हुएइस दौरान राहगीरों को ठंडा और मीठा शरबत वितरित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

राहगीरों को शरबत बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआकार्यक्रम के दौरान संदीप मिश्रा, सोनू पोरवाल,राजा पोरवाल, डुग्गू पोरवाल, कन्हैया तिवारी, राम रतन शाक्य, मुन्नू आदि लोग मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button