IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सरकारी ठेका है” कहकर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप, महिलाओं ने खोला मोर्चा।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर दिखाई दिया। महिलाओं ने ठेका बंद कराकर उसके सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।

महिलाओं का कहना है कि ठेका मुख्य मार्ग पर होने के साथ ही आबादी, स्कूल और मंदिर के नजदीक है। आरोप है कि शराब पीकर आने-जाने वाले कुछ लोग महिलाओं और छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हैं तथा रास्ते में हंगामा करते हैं।

महिलाओं के मुताबिक शिकायत करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि ठेका सरकारी है और शराब पीने के बाद कोई व्यक्ति गलत हरकत करता है तो उसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की नहीं है। महिलाओं ने कहा कि कार्रवाई न होने के कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। ग्रामीणों की मांग है कि ठेके को तत्काल आबादी से बाहर स्थानांतरित किया जाए और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button