Uttar Pradesh News : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा पहुंचकर छात्रों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
डीएम ने मीडिया/सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का लिया संज्ञान

ब्यूरो चीफ देव राज उत्तर प्रदेश
रायबरेली-11 सितम्बर 2026 | जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा से संबंधित खबरों का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल को तत्काल विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा पहुंचकर विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छात्रों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या, अध्ययन व्यवस्था, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उन्हें हो रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए मोटीवेट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय में उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण करा दिया गया है।
अब विद्यालय में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय प्रशासन को भी निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं आवासीय व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विद्यार्थियों की आवश्यक समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।




Subscribe to my channel