ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से एसपी सिटी ने किया संवाद, कानून व्यवस्था पर मंथन।

सिटी क्राइम रिपोर्टर असद अली
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी अमृत जैन ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक का उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना रहा। एसपी सिटी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में समाज के जिम्मेदार लोगों की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में संयम बरतने की अपील की।





Subscribe to my channel