ब्रेकिंग न्यूज़

मांदरा बस्ती में यूनियन की बैठक, मजदूरों के हक की लड़ाई तेज करने का ऐलान

👉मजदूरों के मुद्दों पर गरजी यूनियन, “समान काम-समान वेतन” की मांग

👉बाघमारा में यूनियन सक्रिय, शोषण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

👉मांदरा बस्ती में जुटे पदाधिकारी, मजदूर अधिकारों पर हुई अहम चर्चा

बाघमारा:

मन्द्रा पंचायत के मांदरा बस्ती में शनिवार को मुखिया पति शंकर बेलदार के आवास पर यूनियन पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित हुई। हाल ही में क्षेत्र में घटी घटना के बाद पदाधिकारी हालात का जायजा लेने और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे।

बैठक के दौरान क्षेत्र की स्थिति के साथ-साथ मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने असंगठित मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “समान काम के लिए समान वेतन” हर मजदूर का अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि मजदूरों का शोषण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा और संघ हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।

अभिषेक सिंह ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की कि जनता के हित में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।

इस मौके पर मुखिया पुत्र गौरव ने भी यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात की और अपने पिता द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button