उत्तरप्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सुदामा चरित्र से भावविभोर हुआ पंडाल,

 

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सुदामा चरित्र से भावविभोर हुआ पंडाल,

 

भरथना

 

कस्बा स्थित ओम कृष्णा गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। सातवें दिन कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए पूंजी पंडित जी

आचार्य ने सुदामा-कृष्ण की सच्ची मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि यह संबंध प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा ने अभावों में भी अपने मित्र श्रीकृष्ण के प्रति विश्वास बनाए रखा, वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने मित्र के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। इस प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे।

भक्तों ने आनंद लिया सुदामा चरित्र की लीला सुनकरइसके साथ ही आचार्य ने श्रीकृष्ण के 16108 विवाह प्रसंग, 24 गुरुओं की कथा, परीक्षित मोक्ष एवं सुखदेव पूजन का भी भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर रहा और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे।

कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में जागेश्वर दयाल पोरवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आशा पोरवाल तथा यज्ञपति के रूप में गौरव पोरवाल व अनामिका पोरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में रामसेवक गुप्ता, सुशील कुमार पोरवाल, मुरारी लाल पोरवाल, हरिओम पोरवाल, अजय पोरवाल, विजय पोरवाल, प्रेमचंद, बिपिन चंद्र पोरवाल, अमित कौशल, सचिन कौशल सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button