बड़ी खबर: धनबाद पुलिस में व्यापक तबादला, कई थाना-ओपी में नए चेहरे तैनात

धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत जिले के कई अहम थाना और ओपी में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
ताजा आदेश के अनुसार भूली ओपी की कमान अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपी गई है, जबकि मैथन ओपी का प्रभार अभिनव कुमार को दिया गया है। गोविंदपुर थाना में पदस्थापित जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में ट्रैफिक थाना के एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी भेजा गया है। शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी ओपी का प्रभारी बनाया गया है। पंचेत ओपी के पूर्व प्रभारी प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना ओपी का प्रभारी बनाया गया है। बिगन सोय को धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है।
धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी, अकबर अहमद खान को मनियाडीह, अमृता खलको को कपूरिया और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है। शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel