डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जगदलपुर शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जगदलपुर शहर के लालबाग में एक भव्य एवं जोशीला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

इस गरिमामय अवसर पर अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखेड़े द्वारा अतिथि हाजी वसीम अहमद (प्रदेश उपाध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं अध्यक्ष, बस्तर संभाग मुस्लिम समाज) का विशेष सम्मान किया गया। हाजी वसीम अहमद को संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के वक्ता के रूप में हाजी वसीम अहमद ने मंच से अत्यंत प्रेरणादायक और जोशीला संबोधन दिया। हाजी वसीम अहमद ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा “एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।” हाजी वसीम अहमद ने समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया और कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
अपने संबोधन में हाजी वसीम अहमद ने यह भी कहा कि संविधान से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है और हम सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में समानता और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel