ब्रेकिंग न्यूज़

तेतुलमारी में सरेआम गोलीकांड, कोयला कारोबारी मनीष सिंह जिंदगी और मौत से जूझ रहे

👉8 लेन पर दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को छाती में लगी गोली

👉शक्ति चौक के पास बदमाशों का हमला, गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर

👉तेतुलमारी में बढ़ी अपराधियों की दहशत, सरेशाम गोलीबारी से सनसनी

कतरास

तेतुलमारी थाना क्षेत्र के 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बुधवार सरेशाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में उन्हें छाती में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष सिंह अपनी एसयूवी से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने निशाना साधते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त इलाके में सरेशाम हुई इस गोलीबारी से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button