थाना चौक से पंचगढ़ी बस अड्डा तक जाम पर पुलिस सख्त, अतिक्रमण हटाने को पैदल गश्ती अभियान

👉जाम से निजात के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, दुकानदारों और वाहन चालकों को चेतावनी
👉पेवर ब्लॉक पर दुकान लगाने वालों पर सख्ती, अव्यवस्थित पार्किंग पर भी कार्रवाई
👉नाबालिग के स्कूटी चलाने पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन किया जब्त
कतरास
थाना चौक से पंचगढ़ी बस अड्डा तक लगातार लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक के ऊपर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाएं और सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई और उन्हें यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को भी जब्त किया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने वाहन को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Subscribe to my channel