ब्रेकिंग न्यूज़

241 बस्तरिया बटालियन ने मनाया शौर्य दिवस

241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वाहिनी मुख्यालय ग्राम सेडवा में आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को हरविन्दर सिंह, कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में शौर्य दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरविन्दर सिंह, कमाण्डेन्ट-241 बटालियन द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी एवं क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गयी और सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को शपथ दिलायी गयी। आज ही के दिन 1965 में गुजरात की कच्छ की खाड़ी में सीआरपीएफ की छोटी सी टुकड़ी पर पाकिस्तान ब्रिगेड द्वारा अचानक हमला कर दिया गया था। जिसमें सीआरपीएफ की छोटी सी टुकड़ी द्वारा इतिहास रचते हुए पाकिस्तानी ब्रिगेड को पीछे धकेलकर मुहतोड़ जबाब दिया गया तथा हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया जिसमें सीआरपीएफ के 06 जवान शहीद हुए थे एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया था। इस घटना के शहीदों द्वारा अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों की याद में देश के प्रत्येक पुलिस फोर्स में आज के दिन शौर्य दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर 241 बटालियन के शहीद कार्मिकों की वीरगाथा एवं उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया तथा शहीद कार्मिकों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिचालनिक प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कार्मिकों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया। इस कार्यक्रम में संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, सुश्री सिमरन बाला, सहायक कमाण्डेन्ट, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button